Barabanki WeatherToday: बारिश का कहर, तेज बारिश से फतेहपुर की सब्जी मंडी जलमग्न, सैकड़ों दुकानदारों और ग्राहकों को हुई भारी परेशानी
Barabanki Monsoon Alert: तेज बारिश ने बाराबंकी के फतेहपुर की सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी. कुछ ही देर की बारिश में मंडी जलमग्न हो गई, जिससे दुकानदारों, ग्राहकों और मजदूरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. जलभराव से व्यापार प्रभावित हुआ और सब्जियों के खराब होने की आशंका भी बढ़ गई.
ADVERTISEMENT

बारिश का कहर, तेज बारिश से फतेहपुर की सब्जी मंडी जलमग्न, सैकड़ों दुकानदारों और ग्राहकों को हुई भारी परेशानी
Barabanki News: जनपद बाराबंकी की तहसील फतेहपुर में प्रतिदिन सुबह लगने वाली सब्जी मंडी शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण जलमग्न हो गई. कुछ ही देर की मूसलाधार बारिश से मंडी परिसर और मुख्य मार्ग पर पानी भर गया, जिससे सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं, मजदूरों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मंडी में कई स्थानों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया.
