Saharanpur News: 'अपने ही घर में जाने से डर रहा...' सहारनपुर में दबंगों के हमले से त्रस्त परिवार DM कार्यालय पर धरने पर बैठा, घायल अस्पताल में भर्ती
Saharanpur News Today: सहारनपुर के हसनपुर में दबंगों का कहर; पीड़ित परिवार को गांव में घुसने से रोका, घर और वाहनों में तोड़फोड़। न्याय के लिए परिवार ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना, निष्पक्ष जांच की मांग.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News Today: थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर दरा कोटटला निवासी एक परिवार ने जिला अधिकारी (DM) कार्यालय पर धरना देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग कई दिनों से उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं. जैसे ही वे अपने घर जाने का प्रयास करते हैं, आरोपित उन पर हमला कर देते हैं. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.