Raebareli Road Accident: रायबरेली में मौत का ओवरब्रिज! बाइक से गिरते ही ऊपर से गुजर गया अज्ञात वाहन, मौके पर तोड़ा दम
Raebareli News: रायबरेली के बछरावां ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा. डिवाइडर से टकराकर गिरे बाइक सवार राम सागर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत. पुलिस मामले की जांच में जुटी.
ADVERTISEMENT

RaeBareli News: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को बछरावां कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओवरब्रिज पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरे एक अधेड़ को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए.