लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर में मुस्लिम युवकों से लगवाई उठक-बैठक, बजरंगबली की मूर्ति के सामने मंगवाई माफी... क्यों हुआ ऐसा?

Shahjahanpur news: शाहजहांपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक AI रील बनाने वाले मुस्लिम युवकों से हिंदू संगठनों ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.

ADVERTISEMENT

social share
google news

शाहजहांपुर के निगोई थाना क्षेत्र के चिठड़ा चिठड़ी गांव में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक रील को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया. गांव के कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा एआई (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर हिंदू देवी-देवताओं का अपमानजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है. इसके विरोध में दर्जनों हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर आरोपी युवकों से सरेआम माफी मंगवाई.