लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण, जिला जज की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी, स्टे पर फैसला सुरक्षित, इस तारीख को अगली सुनवाई

Saharanpur latest news: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को अवैध निर्माण घोषित किए जाने के मामले में जिला जज की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद स्टे आवेदन पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है, और इस मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त 2026 को होगी.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण, अदालत में दलीलें पूरी, स्टे पर फैसला सुरक्षित, 7 अगस्त को अगली सुनवाई
सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण, अदालत में दलीलें पूरी, स्टे पर फैसला सुरक्षित, 7 अगस्त को अगली सुनवाई
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को अवैध निर्माण घोषित किए जाने के मामले में जिला जज की अदालत में सुनवाई जारी रही. करीब 45 मिनट तक चली सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष और शासकीय पक्ष ने अपने-अपने तर्क विस्तार से अदालत के समक्ष रखे. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मस्जिद पक्ष की ओर से दायर स्थगन (स्टे) आवेदन पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.