लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: धूल फांक रही लाखों की ब्लड सैंपलिंग मशीन, मरीज निजी लैबों पर निर्भर, सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से मशीन उपलब्ध कराई गई थी

Mathura latest news: मथुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया में सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई ब्लड सैंपलिंग और जांच मशीन टेक्निशियन के अभाव में धूल फांक रही है, जिससे मरीजों को मजबूरन निजी लैबों पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

राया स्वास्थ्य केंद्र, धूल फांक रही लाखों की ब्लड सैंपलिंग मशीन, टेक्निशियन न होने से निजी लैबों पर निर्भर मरीज
राया स्वास्थ्य केंद्र, धूल फांक रही लाखों की ब्लड सैंपलिंग मशीन, टेक्निशियन न होने से निजी लैबों पर निर्भर मरीज
social share
Google CTA

Mathura News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से ब्लड सैंपलिंग एवं जांच मशीन उपलब्ध कराई गई थी. इसका उद्देश्य मरीजों को सरकारी स्तर पर सस्ती और सुलभ पैथोलॉजी जांच की सुविधा देना था, ताकि उन्हें निजी लैबों पर निर्भर न रहना पड़े.