Chandauli News: चंदौली में गो-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 11 गोवंश बरामद, पिकअप जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, उपचार के दौरान एक की मौत
Chandauli Crime News: चंदौली में गो-तस्करी के खिलाफ बलुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 गोवंश से लदी पिकअप जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भागने के प्रयास में पुल से कूदे दो अन्य तस्करों में से एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

चंदौली में गो-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 11 गोवंश बरामद, पिकअप जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, उपचार के दौरान एक की मौत
Chandauli News: शनिवार थाना बलुआ पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 गोवंश से लदी एक बोलेरो पिकअप वाहन को बरामद किया है. पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया, जबकि भागने के प्रयास में पुल से नीचे कूदने वाले दो अन्य आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.
