लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर की सियासत में बड़ा उलटफेर,बसपा को बड़ा झटका, अजब सिंह ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

Saharanpur Politics News: सहारनपुर में बसपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. बसपा नेता अजब सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत होने का दावा किया, जबकि अजब सिंह ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर यह फैसला लेने की बात कही.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर की सियासत में बड़ा उलटफेर, बसपा को बड़ा झटका, अजब सिंह ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन
सहारनपुर की सियासत में बड़ा उलटफेर, बसपा को बड़ा झटका, अजब सिंह ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन
social share
Google CTA

Saharanpur News: दिल्ली रोड स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में बसपा नेता अजब सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. उनके साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), बीडीसी सदस्य, युवा और विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा.