Ballia News: अब इलाज की चिंता खत्म, शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात, बलिया में मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना का शुभारंभ
Ballia Education News: बलिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में शिक्षकों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड, छात्रों को डीबीटी के जरिए सहायता राशि और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया गया. सरकार ने इसे शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत देने वाली पहल बताया.
ADVERTISEMENT

अब इलाज की चिंता खत्म! शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात, बलिया में मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना का शुभारंभ
Ballia News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि वितरण, शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दानिश आजाद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
