Barabanki Weather Update: बाराबंकी में बूंदाबांदी बनी आफत, उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल, किसानों की बढ़ी चिंता
Barabanki rain News: बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. बिजली कटौती और नमी भरे मौसम से जनजीवन प्रभावित रहा. वहीं पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपाई को लेकर किसानों की चिंता भी गहरा गई है.
ADVERTISEMENT

बाराबंकी में बूंदाबांदी बनी आफत, उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल, किसानों की बढ़ी चिंता
Barabanki News: जनपद के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस का सामना करना पड़ा. बारिश थमने के बाद निकली धूप और हवा की कमी के कारण पूरे क्षेत्र में चिपचिपी गर्मी का असर बना रहा. लोग घरों और बाजारों में पसीने से तर-बतर नजर आए.
