लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मास्टरमाइंड मिल गया, 15000 थी सैलरी... फिर भी घर में लग्जरी कार, 20 लाख कैश और 1121 डॉलर

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला को कथित मास्टरमाइंड बताया गया है. जांच में सीसीटीवी फुटेज, नकदी और अन्य बरामदगी के आधार पर अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी और 79 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी की बात सामने आई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ram Mandir Case: अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी ने हर राम भक्त को झकझोर कर रख दिया है. मामला तूल पकड़ने के बाद सीएम योगी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. इस पूरे मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला नाम के शख्स को इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया है.