सहारनपुर में एकसाथ कई युवकों के बंद हुए iPhone, सभी मोबाइल सेट्स के बीच है ये एक कनेक्शन
Saharanpur News: सहारनपुर में एक सतह कई युवकों के आईफोन बंद हो गए. सब परेशां युवक अपनी परेशानी लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने सभी को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News: सहारनपुर में शनिवार को अचानक हंगामा मच गया. दर्जनों युवक अपने बंद पड़े आईफोन लेकर थाने पहुंच गए. सभी युवाओं का आरोप था कि उन्होंने अपने फोन गीतांजलि इंटरप्राइजेज/गीतांजलि गारमेंट्स नाम की दुकान से फाइनेंस पर खरीदे थे. लेकिन दुकानदार ने नए आईफोन के नाम पर पुराने या रीफर्बिश्ड फोन थमा दिए. तीन-चार दिन पहले खरीदे गए फोन भी अचानक बंद हो गए. पुलिस ने भीड़ को शांत कराने के बाद आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.