Saharanpur News: राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान, इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- आस्था के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं'
Ram Mandir Donation scam News: राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने धार्मिक ट्रस्टों के पारदर्शी ऑडिट की मांग करते हुए कहा कि आस्था के नाम पर कथित अनियमितताओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता. सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान, इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- आस्था के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं
Saharanpur News: राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मुद्दे पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और देशभर के धार्मिक ट्रस्टों की तरह राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज की भी पारदर्शी जांच और ऑडिट होना चाहिए. इमरान मसूद ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे लूट हो रही है, इसलिए दूसरों पर सवाल उठाने के बजाय पहले अपनी जवाबदेही तय करनी चाहिए. उनका कहना था कि देश के अन्य धार्मिक ट्रस्टों का नियमित ऑडिट होता है, तो राम मंदिर ट्रस्ट के मामले में भी यही व्यवस्था लागू होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यवस्था की संरक्षक है, इसलिए जवाबदेही से पीछे नहीं हट सकती.
