मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी कैंपस में 5-5 फीट पानी! ट्रैक्टर पर बैठा निकाली गईं कुलपति विमला और दूसरे अधिकारी, वीडियो वायरल
Saharanpur News: सहारनपुर का मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय इन दिनों भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या से जूझ रहा है. बुधवार को हुई तेज मॉनसूनी बारिश के कारण परिसर में पांच-पांच फीट तक पानी भर गया. देखें वायरल वीडियो.
ADVERTISEMENT

Maa Shakumbhari University
Saharanpur News: सहारनपुर स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय इन दिनों भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या से जूझ रहा है. बुधवार को हुई तेज मॉनसूनी बारिश के कारण परिसर में पांच-पांच फीट तक पानी भर गया, जिससे छात्रावास, आवासीय भवन, शैक्षणिक और स्वास्थ्य भवन पूरी तरह से जलमग्न हो गए. सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी जब कुलपति प्रो. डॉ. विमला वाई और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों को ट्रैक्टर की मदद से उनके आवासों से बाहर निकाला गया. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परिसर में केवल प्रशासनिक भवन ही जलभराव से बचा है, क्योंकि उसे ऊंचाई पर भराव कर बनवाया गया था. बाकी इमारतें अब तालाब जैसी स्थिति में खड़ी हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.









