आजम खान के घर पर छापेमारी के दौरान बुलाए गए थे सुनार, जानिए कितनी संपत्ति है इनके पास
Azam Khan News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नेता आजम खान की मुश्किलों में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है.…
ADVERTISEMENT

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नेता आजम खान की मुश्किलों में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है. बता दें कि आजम खान के रामपुर स्थित आवास पर इनकम टैक्स विभाग के छापे की कार्रवाई बुधवार से शुरू होकर गुरुवार तक चली. कार्रवाई के वक्त गोल्ड वैल्यूएशन के लिए विभाग की टीम ने लखनऊ से 2 सुनार भी बुलाए थे. ऐसे में जब आजम के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई चल रही है, तब यह जानना अहम हो जाता है कि आखिर उनके पास कितनी संपत्ति है. इसे जानने के लिए यूपी तक की टीम ने 2022 के विधानसभा चुनाव के समय आजम खान की ओर से दायर एफिडेबिट के पन्ने पलटे हैं. खबर में आगे जानिए आजम के पास कितनी संपत्ति है?