यूपी के इस रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी ईवी चार्जिंग की सुविधाएं, मिलेंगी ये सेवाएं
जल्दी अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और उनके परिवार के लोगों को इंतजार करने के साथ-साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार और मोटरसाइकिल चार्ज करने की भी…
ADVERTISEMENT

जल्दी अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और उनके परिवार के लोगों को इंतजार करने के साथ-साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार और मोटरसाइकिल चार्ज करने की भी सुविधा रेलवे स्टेशन पर ही मिलेगी. अक्सर देखा जाता है कि अपने परिजनों के इंतजार में लोग से कई घंटे स्टेशन पर बैठे रहते हैं. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक कार और इलेक्ट्रॉनिक बाइक चार्ज करने की सुविधा नहीं मिल पाती. लेकिन अब रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक बाइक और कार को चार्ज करने की सुविधा रेलवे स्टेशन पर मिलना शुरू हो जाएगी. इससे इंतजार में भी आराम रहेगा. इसको लेकर बरेली की डीआरएम रेखा यादव ने मास्टर प्लान तैयार करके रेलवे को भेजा है. उनका अनुमान है कि इसकी शुरुआत सबसे पहले प्रदेश में बरेली के सिटी स्टेशन और इज्जतनगर स्टेशन से होगी.