Raebareli Weather News: उमस ने छुड़ाए पसीने, मंगलवार की बारिश के बाद बुधवार को खिली तेज धूप, कमजोर पड़ा मानसून
Raebareli Weather Update: रायबरेली में मंगलवार की झमाझम बारिश के बाद बुधवार सुबह तेज धूप और उमस ने लोगों को फिर बेहाल कर दिया. मानसून कमजोर पड़ने से लगातार बारिश थम गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

उमस ने छुड़ाए पसीने, मंगलवार की बारिश के बाद बुधवार को खिली तेज धूप, कमजोर पड़ा मानसून
Raebareli Weather Update: जिले में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से जो राहत मिली थी, वह ज्यादा देर नहीं टिक सकी. बुधवार सुबह होते ही एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली और आसमां साफ होते ही कड़क धूप निकल आई. सुबह से ही तेज धूप और भीषण उमस के चलते लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं.
