लेटेस्ट न्यूज़

बरेली के अनिल ने CM योगी को दी धमकी, पुलिस पहुंची तो करने लगा बदतमीजी... फिर इसका हुआ ये हाल

बरेली के भोजीपुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने और पुलिस से अभद्रता करने के आरोपी अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अनिल कुमार नाम के एक व्यक्ति पर पुलिस कंट्रोल रूम में बार-बार फोन कर परेशान करने का आरोप लगा है. आरोप है कि इस दौरान उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. इतनी ही नहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी उसने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर भोजीपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.