Raebareli Weather News: मौसम ने ली करवट, रायबरेली में रिमझिम फुहारों से राहत, पर मानसून की सुस्ती ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Raebareli Weather Update: रायबरेली में रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल पानी के अभाव में प्रभावित हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की उम्मीद जताई है, जबकि किसानों को सिंचाई और नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है
ADVERTISEMENT

मौसम ने ली करवट, रायबरेली में रिमझिम फुहारों से राहत, पर मानसून की सुस्ती ने बढ़ाई किसानों की चिंता मौसम ने ली करवट, रायबरेली में रिमझिम फुहारों से राहत, पर मानसून की सुस्ती ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Raebareli Weather Update: जनपद में बृहस्पतिवार भोर से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से आंशिक राहत जरूर दिलाई है, लेकिन मानसून की धीमी चाल अब भी चिंता का सबब बनी हुई है. जून और जुलाई का महीना सूखा ही बीत गया और अब अगस्त की शुरुआत में भी बादलों का वह रूप देखने को नहीं मिल रहा, जिसकी उम्मीद जताई जा रही थी. मुसलाधार बारिश न होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं.
