Raebareli Mandi Bhav Today: बारिश बनी 'महंगाई की बरसात', सब्जियों के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
Raebareli Mandi Bhav 21 July 2026: मानसून की बारिश ने जहां मौसम को राहत दी है, वहीं सब्जियों के बढ़ते दामों ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. अदरक, धनिया, टमाटर और हरी मिर्च समेत कई सब्जियां महंगी हो गई हैं. बढ़ती कीमतों से आम परिवारों का मासिक रसोई बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.
ADVERTISEMENT

बारिश बनी 'महंगाई की बरसात', सब्जियों के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
Raebareli Mandi Bhav 21 July 2026: मानसून की पहली फुहारों के साथ ही जिले में हरी सब्जियों का 'जायका' बिगड़ गया है. बारिश की वजह से सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, जिससे आम जनता की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है. रसोई की शान कहे जाने वाले धनिया से लेकर चाय का स्वाद बढ़ाने वाली अदरक के भाव आसमान छू रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि कुछ सब्जियों के दाम तो हफ्ते भर के भीतर दो से तीन गुना तक बढ़ चुके हैं.
