लेटेस्ट न्यूज़

5000 रुपये एडवांस, श्रीगंगानगर से हथियार लाने का टास्क… ये किसके जाल में फंसा बलरामपुर का शहरोज अहमद? बड़ा राज पता चला

उत्तर प्रदेश एटीएस ने बलरामपुर के 29 साल के शहरोज अहमद को ISI से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के आरोप में गिरफ्तार किया है. एटीएस के अनुसार, वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था और श्रीगंगानगर से हथियार व विस्फोटक लेने की तैयारी में था. गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.

ADVERTISEMENT

Balrampur ATS Arrest Shahroz Ahmad
Balrampur ATS Arrest Shahroz Ahmad (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Balrampur ATS Operation: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने बलरामपुर जिले के 29 साल का शहरोज अहमद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के संबंध में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था और भारत में आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था. एटीएस का दावा है कि आरोपी राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक सामग्री लेने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.