लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Weather Update: रायबरेली में झमाझम बारिश से राहत, खेतों में लौटी हरियाली तो चेहरे पर मुस्कान, डीएम ने कक्षा 8 तक के स्कूल किए बंद

Raebareli School Closed: रायबरेली में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, जबकि किसानों की धान की फसल को नया जीवन मिला. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में झमाझम बारिश से राहत, खेतों में लौटी हरियाली तो चेहरे पर मुस्कान, डीएम ने कक्षा 8 तक के स्कूल किए बंद
रायबरेली में झमाझम बारिश से राहत, खेतों में लौटी हरियाली तो चेहरे पर मुस्कान, डीएम ने कक्षा 8 तक के स्कूल किए बंद
social share
Google CTA

Raebareli School Closed: जिले में मंगलवार भोर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने एक ओर जहां भीषण गर्मी और उमस से झुलस रहे लोगों को बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी ओर सूखे की मार झेल रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशहाली ला दी है. तड़के करीब 4 बजे से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर सुबह 9 बजे तक अनवरत जारी रहा. फिलहाल, आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हुआ है और हल्की रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं.