लेटेस्ट न्यूज़

ITBP जवान से शादी करने पर बेटी की हत्या, आगरा में विमल शर्मा ने बेटी के कोर्ट मैरिज करने पर गला घोंटकर मारा, फिर पुलिस दिया चौंकाने वाला बयान!

उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या का मामला सामने आया है. जैतपुर थाना क्षेत्र में 24 साल की अंकिता शर्मा की उसके पिता विमल शर्मा ने हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक अंकिता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ करीब चार महीने पहले ITBP में तैनात अमित पचौरी से कोर्ट मैरिज की थी.

ADVERTISEMENT

Agra Honor Killing News
Agra Honor Killing News
social share
Google CTA

Agra Honor Killing News: उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या का मामला सामने आया है. जैतपुर थाना क्षेत्र में 24 साल की अंकिता शर्मा की उसके पिता विमल शर्मा ने हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक अंकिता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ करीब चार महीने पहले ITBP में तैनात अमित पचौरी से कोर्ट मैरिज की थी. शादी के बाद पति ड्यूटी पर लौट गया था, जबकि अंकिता मायके में रह रही थी. पुलिस का कहना है कि बेटी की शादी से नाराज पिता ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चुन्नी से गला घोंट दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.