लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में आज खुलेगा खजाना! आंगनबाड़ी-आशा वर्कर्स समेत इन कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी, बढ़ सकता है मासिक भुगतान

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Government Budget 2026
UP Government Budget 2026 (Photo:AI)
social share
Google CTA

UP Government Budget 2026: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है. सरकार के इस बजट में बड़ी आबादी को राहत देने वाले कई ऐलान होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं, रसोइयों तथा ग्राम चौकीदारों के मानदेय (मासिक भुगतान) में बढ़ोतरी के लिए बजट में प्रावधान किया जा सकता है. इसके अलावा युवाओं, किसानों, इंफ्रास्ट्रक्चर और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी योजनाओं के लिए भी अतिरिक्त धनराशि का इंतजाम होने के आसार हैं.