डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बयान से गरमाई यूपी की सियासत, मदरसों को लेकर बोले- ‘आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री’
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे को लेकर दिए गए एक बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा सकती है. लखनऊ में दिए बयान में केशव मौर्य ने मदरसों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद ही पैदा करता है.'
ADVERTISEMENT

Keshav Prasad Maurya Remark On Madrasa (File Photo)
Keshav Prasad Maurya Madrasa Remark: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे को लेकर दिए गए एक बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा सकती है. लखनऊ में दिए बयान में केशव मौर्य ने मदरसों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'मदरसा कहीं भी हो, आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है.' उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ने के आसार हैं. विपक्षी दलों की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है.
