नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
Milarea Police Action: रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की शिकायत और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयानों के आधार पर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli POCSO Case News
Milarea Police Action: थाना मिलएरिया पुलिस ने क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयानों के आधार पर मुकदमे में संगीन धाराएं भी बढ़ाई गई हैं.
