UPTak Baithak Logo

सिटी मजिस्ट्रेट का एक्शन मोड, औचक निरीक्षण में हटवाया यातायात का बड़ा अवरोध

Mathura Traffic Management News: मथुरा में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने सड़क पर उतरकर यातायात बाधित करने वाले अवरोधों को चिन्हित किया और मौके पर ही कार्रवाई करवाई. रेलवे अंडरपास के पास बने निर्माण को हटाने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News
social share
google news

Mathura Traffic Management News: महानगर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा खुद भारी पुलिस बल और संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे.