एआरटीओ की कार पर दबंगों का पथराव, नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर
Amethi News: अमेठी में देर रात एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता के आवास के बाहर खड़ी निजी कार पर दबंगों ने पथराव कर तोड़फोड़ की. घटना के समय एआरटीओ चेकिंग पर गए थे. तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है. घटना से कर्मचारियों में दहशत है.
ADVERTISEMENT

Amethi ARTO Vehicle Attack News
Amethi News: अमेठी में बीती रात चेकिंग के लिए निकले एआरटीओ की गैर मौजूदगी में दबंगों ने उनके आवास के बाहर खड़ी प्राइवेट गाड़ी पर पथराव कर दिया.दबंगो के हमले में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना को अंजाम देकर सभी दबंग मौके से फरार हो गए.एआरटीओ ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.घटना के बाद एआरटीओ ऑफिस में तैनात कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.
