तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
Moradabad News: मुरादाबाद के मुंढापांडे क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार प्रशांत सागर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया.
ADVERTISEMENT

Moradabad Accident News
Moradabad News: मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ काशीपुर-अलीगंज मार्ग पर स्थित करनपुर चौराहे से आगे, खनन की सामग्री से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने काम पर जा रहे एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी.घायल युवक की पहचान प्रशांत सागर के रूप में हुई है, जो कि मिलक धोबियों वाली (थाना मुंढापांडे) का निवासी है. प्रशांत आज सुबह रोज़ की तरह काम पर जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर काल बनकर आया और उसे रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया.
