UPTak Baithak Logo

नकली पेट्रोल बनाने वाली गैंग का भंडाफोड़, 4400 लीटर केमिकल-पेट्रोल के साथ 4 गिरफ्तार

Amethi News: अमेठी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पेट्रोल में केमिकल मिलाकर नकली ईंधन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया. मौके से 4400 लीटर पेट्रोल-केमिकल, दो टैंकर और उपकरण बरामद हुए. मुख्य सरगना फरार है.

ADVERTISEMENT

Amethi Fake Petrol Gang
Amethi Fake Petrol Gang
social share
google news

Amethi News: अमेठी पुलिस ने टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाकर मिलावटी पेट्रोल बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.कमरौली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में उतेलवा बाईपास स्थित अर्द्धनिर्मित रया एग्रो फैक्ट्री से 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और 1 बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया. मौके से 12 ड्रम केमिकल, 10 ड्रम पेट्रोल, 2 टैंकर, पंपिंग सेट और पाइप बरामद हुए. बरामद माल की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है.