मछली पकड़ने वालों के लिए चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई, अब नहीं चलेगा जहरीले रसायनों से मछली का शिकार, डीएम ने दिखाई सख्ती
Fishing Ban in Ballia: बलिया में मछली संरक्षण को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं.अब जहरीले रसायनों, विस्फोटकों और अवैध तरीकों से मछली पकड़ने वालों पर कार्रवाई होगी.प्रजनन काल में मछली शिकार और बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि जल संसाधनों और मत्स्य संपदा का संरक्षण सुनिश्चित हो सके.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Fishing Ban in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद की नदियों, जलाशयों एवं जलधाराओं में मत्स्य संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जनपद बलिया की सीमा में स्थित सभी सार्वजनिक जलाशयों, नदियों एवं जलधाराओं पर प्रभावी होंगे, जिन्हें व्यक्तिगत अथवा धार्मिक श्रेणी में घोषित नहीं किया गया है.
