UPTak Baithak Logo

उन जालिमों ने मेरे कलेजे के टुकड़े को छीन लिया... 17 साल के सूर्या चौहान की तेरहवीं में बिलखती मां ने रोते हुए कही ये बात

Surya Chauhan Mother: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड में श्रद्धांजलि सभा के दौरान मां सरोज देवी का दर्द छलक पड़ा. बेटे को याद कर बिलखती मां ने आरोपियों के लिए कठोर सजा की मांग की. जबकि हजारों लोगों ने नम आंखों से सूर्या को श्रद्धांजलि दी.

ADVERTISEMENT

Surya Chauhan Mother
Surya Chauhan Mother
social share
google news

Surya Chauhan Mother: गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन सूर्या चौहान हत्याकांड का मामला अभी तक कोई नहीं भूल पाया है. सूर्या की हत्या के बाद आज 10 जून को उसके लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी. इस दुख की घड़ी में पूरा इलाका सूर्या के घर पर उमड़ पड़ा. लेकिन माहौल तब पूरी तरह गमगीन हो गया जब सूर्या की मां सरोज देवी का सब्र टूट गया. 17 साल के जवान बेटे की तस्वीर को निहारते हुए मां की चीखें और आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. रोते-रोते मां ने अपनी सूनी गोद का वास्ता देकर सरकार से हत्यारों के लिए सबसे कठोर सजा की मांग की है. बता दें कि अभी तक इस मामले में पुलिस ने असद नाम के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है.