UPTak Baithak Logo

मथुरा, रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

Mathura Lawyers Protest: मथुरा की छाता तहसील में रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण के विरोध ने अब व्यापक रूप लेना शुरू कर दिया है. दस्तावेज लेखकों की हड़ताल को अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिल गया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निजीकरण से रोजगार प्रभावित होगा और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

 Mathura News
Mathura News
social share
google news

Mathura Lawyers Protest: रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. आंदोलन को और मजबूती देते हुए छाता तहसील के अधिवक्ताओं ने भी दस्तावेज लेखकों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया.