Raebareli News: भीषण गर्मी के बीच डीएम सख्त, होटलों-अस्पतालों और मॉल की होगी जांच
Raebareli DM News: रायबरेली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम ने होटलों, अस्पतालों और मॉल्स की सख्त जांच के आदेश दिए हैं. एसडीएम, फायर और विद्युत विभाग की संयुक्त टीमें निरीक्षण करेंगी. सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर सीलिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सख्ती से नियम पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli DM News: प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पारे और भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है. बढ़ती तपिश के कारण होने वाले संभावित हादसों और अग्निकांडों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) सरनीत कौर ब्रोका ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. डीएम ने जिले के सभी होटलों, रेस्टोरेंटों, अस्पतालों, शॉपिंग मॉल और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के लिए बेहद सख्त सुरक्षा गाइडलाइंस जारी की हैं. लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ अब सीधे सीलिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
