Sitapur News: तालाब की जमीन पर बने मदरसे को संचालक ने खुद हटाना शुरू किया
Sitapur News: सीतापुर में तालाब की भूमि पर बने अवैध मदरसे को प्रशासन द्वारा नोटिस और जुर्माने के बाद संचालक ने स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया. 30 साल पुराने मदरसे पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया था. 15 दिन के नोटिस के बाद बिना बुलडोजर कार्रवाई के ध्वस्तीकरण शुरू हुआ.
ADVERTISEMENT

Sitapur Encroachment News
Sitapur News: सीतापुर जिले में प्रशासन की कार्रवाई के बाद एक मदरसा संचालक ने स्वयं अपने मदरसे को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी. मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के कचनार इलाके का है, जहां लगभग 30 वर्षों से संचालित हो रहा मदरसा प्रशासन की जांच में तालाब की भूमि पर निर्मित पाया गया था.
