बलिया, ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर किया सरकारी धन का गबन, जांच के बाद एफआईआर दर्ज
Ballia Corruption News: बलिया के हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. जांच में बिना काम कराए करीब 15 लाख रुपये के भुगतान की पुष्टि होने के बाद पूर्व प्रधान और दो पंचायत सचिवों पर एफआईआर दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Ballia Corruption News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के विकास खण्ड सियर अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में वित्तीय अनियमितताओं संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों के साथ मिलीभगत कर बिना कार्य कराए ही विभिन्न मदों में भुगतान कर दिया गया है.
