लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 9 जून के पेपर में इतनों पर हुई FIR, वहीं इतने लाख लोगों ने छोड़ा पेपर...

ADVERTISEMENT

UP Police Constable Recruitment 2025: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और गलत जानकारी फैलाने के मामलों में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं. साथ ही कुछ परीक्षा केंद्रों पर नकल और गड़बड़ी के मामलों में भी कार्रवाई की गई है.

social share
Google CTA

UP Police Constable Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून को छह पालियों में किया जा रहा है. आज परीक्षा का आखिरी दिन है और पहले शिफ्ट की परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हो चुकी है. इसी बीच दूसरे दिन यानी 9 जून की परीक्षा को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उपस्थिति, अनुपस्थित अभ्यर्थियों और कार्रवाई से जुड़ी कई अहम जानकारियां शामिल हैं.