पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी ने कर दी 40 सीटों की डिमांड?... अब क्या करेगी सत्ताधारी बीजेपी
'आज का यूपी' में देखें राज्य की 3 बड़ी खबरें. यूपी में समय से पहले 2026 में विधानसभा चुनाव के कयास तेज. एनडीए गठबंधन में जयंत चौधरी की आरएलडी ने बीजेपी से मांगी 40 सीटें. उधर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर रार, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के सामने रखा 80 सीटों का फॉर्मूला, कांग्रेस 120 पर अड़ी.
ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary and CM Yogi
Aaj Ka UP: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के शो में पहली बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में समय से पहले यानी 2026 में ही विधानसभा चुनाव होने और नया मुख्यमंत्री मिलने की सियासी सुगबुगाहट को लेकर है जिसने सभी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. दूसरी खबर एनडीए खेमे से आ रही है जहां ओम प्रकाश राजभर की 32 सीटों की मांग के बाद अब पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता जयंत चौधरी की आरएलडी ने बीजेपी से 40 सीटों पर दावा ठोककर गठबंधन में हलचल तेज कर दी है. वहीं तीसरी बड़ी खबर इंडिया गठबंधन की अंदरूनी खींचतान से जुड़ी है जहां 2027 के महामुकाबले के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 80 सीटों का ऑफर दिया है जबकि कांग्रेस 120 सीटों से कम पर मानने को तैयार नहीं है.
