UPTak Baithak Logo

5.66 करोड़ की लागत से बने नरैना नाला पुल का लोकार्पण, महादेवा-अयोध्या मार्ग पर सफर होगा

Ramnagar Development News: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में 5.66 करोड़ रुपये की लागत से बने नरैना नाला पुल का लोकार्पण किया गया. पुल बनने से महादेवा, कोटवाधाम और अयोध्या मार्ग पर आवागमन सुगम होगा. किसानों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी तथा बरसात में आने वाली वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा.

ADVERTISEMENT

 Barabanki News
Barabanki News
social share
google news

Ramnagar Development News: तहसील रामनगर क्षेत्र के मढ़ना गांव स्थित नरैना नाला पर नवनिर्मित पुल का बुधवार को भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया. लगभग 5 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद सिंह एवं पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. पुल निर्माण से क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी तथा बरसात के दिनों में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा.