झाड़-फूंक के बहाने शोषण: रायबरेली में मदरसा शिक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती संग किया ये सब
Raebareli News: रायबरेली में मदरसे के शिक्षक द्वारा युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. आरोपी ने इलाज और निकाह का झांसा देकर युवती को ठगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News: मजहबी तालीम और झाड़-फूंक की आड़ में एक शिक्षक द्वारा युवती की अस्मत से खिलवाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रायबरेली के खीरों इलाके में स्थित एक मदरसे के शिक्षक ने निकाह का सब्जबाग दिखाकर 25 वर्षीय युवती का शारीरिक शोषण किया. जब युवती ने निकाह का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है.