लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Weather Today: रायबरेली में उमस की मार, हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, दिन में पसीने छूटे, रात की नींद उड़ी

Raebareli Weather 8th July 2026 : रायबरेली में हल्की बारिश के बाद उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिनभर चिपचिपी गर्मी और रात में बिजली की ट्रिपिंग से लोगों की नींद प्रभावित हुई। वहीं, पर्याप्त बारिश न होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है और खेती की लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में उमस की मार, हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, दिन में पसीने छूटे, रात की नींद उड़ी
रायबरेली में उमस की मार, हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, दिन में पसीने छूटे, रात की नींद उड़ी
social share
Google CTA

Raebareli Weather 8th July 2026: जनपद में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मंगलवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश और रिमझिम फुहारों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट बुधवार को तीखी उमस ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया. बाजारों, सरकारी कार्यालयों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक पर उमस का व्यापक असर देखने को मिला. बारिश के बाद हवा में नमी का ग्राफ बढ़ने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बुरी तरह परेशान किया. घरों और दफ्तरों में चल रहे पंखे और कूलर भी इस मौसम में बेअसर साबित हुए.