लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Weather Update : बारिश का असर, घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर

Barabanki Rain News 8th July 2026: बाराबंकी में लगातार हो रही बारिश के बाद घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन तटीय इलाकों पर प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग की पैनी नजर बनी हुई है. लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है.

ADVERTISEMENT

बारिश का असर, घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर
बारिश का असर, घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर
social share
Google CTA

Barabanki Rain News 8th July 2026: तहसील रामनगर क्षेत्र में बहने वाली घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ना शुरू हो गया है, केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को नदी का जलस्तर 104.690 मीटर दर्ज किया गया और इसमें प्रति घंटे लगभग एक सेंटीमीटर की दर से वृद्धि हो रही है, हाल के दिनों में हुई बारिश के चलते नदी में पानी का बहाव तेज होने लगा है. जो नदी कुछ दिन पहले तक कई स्थानों पर लगभग सूखी दिखाई दे रही थी, वहां अब धीरे-धीरे पानी पहुंचने लगा है.