लेटेस्ट न्यूज़

स्कूटी की डिग्गी में 30KG... मुस्तकीम अहमद प्रयागराज से कौशांबी क्यों ला रहा था इतना सारा प्रतिबंधित मांस

कौशांबी में एक युवक की स्कूटी से करीब 30 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद होने का दावा किया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सैंपल जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Kaushambi Crime News
Kaushambi Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में स्कूटी से प्रतिबंधित मांस के कथित अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और आरोप लगाया कि उसकी स्कूटी की डिग्गी से करीब 30 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, युवक को हिरासत में लिया और मांस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.