कॉल सेंटर की 'सुंदर लड़कियां' खुद को दुल्हन बताकर करती थीं ठगी...., कानपुर में फर्जी मैरिज एप पर शादी का सपना दिखाकर लोगों को लगा रही थीं चूना!
कानपुर में पुलिस ने फर्जी मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार की गई सुंदर लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर शादी के इच्छुक लोगों को अपने जाल में फंसाता था.
ADVERTISEMENT

Kanpur Fake Matrimonial Website Scam
Kanpur Fake Matrimonial Website Scam: कानपुर में पुलिस ने फर्जी मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार की गई सुंदर लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर शादी के इच्छुक लोगों को अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद कॉल सेंटर में बैठी युवतियां खुद को संभावित दुल्हन बताकर बातचीत शुरू करती थीं और रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल एक्टिवेशन व मुलाकात कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करती थीं. कल्याणपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.
