Raebareli Weather Update: उमस से मिली राहत, धान की फसल खिली, आज भी मूसलाधार बारिश के आसार
Raebareli Weather 7 August 2026: रायबरेली में गुरुवार की मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, जबकि धान की फसल को भी फायदा हुआ. शुक्रवार सुबह से बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव भी हुआ.
ADVERTISEMENT

उमस से मिली राहत, धान की फसल खिली, आज भी मूसलाधार बारिश के आसार
Raebareli Weather 7 August 2026: जिले में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बीते कई दिनों से तीखी धूप और चिपचिपाती उमस से बेहाल लोगों को इस झमाझम फुहारों ने बड़ी राहत दी है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिजा में ठंडक घुल गई। वहीं, यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई है, जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.
