लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली शादी में बड़ा खुलासा: मंडप से पहले गिरफ्तार हुआ दूल्हा, पहले से निकला शादीशुदा

Raebareli wedding news: रायबरेली में शादी के मंडप में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पहले से ही शादीशुदा था और अपनी पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी करने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज किया.

ADVERTISEMENT

Raebareli news
Raebareli news
social share
google news

Raebareli wedding news: रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के रासी गांव में मंगलवार का दिन खुशियों के बजाय दुखों का सैलाब लेकर आया. जिस घर में शहनाइयों की गूंज होनी थी, वहां अचानक सन्नाटा पसर गया. दुल्हन लाल जोड़े में तैयार थी और सहेलियां बारात के स्वागत की रस्मों में व्यस्त थीं, तभी एक फोन कॉल ने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए. शादी के चंद घंटे पहले दूल्हा पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया.क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा निकला और चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने जा रहा था.