लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: प्रेम जाल में फंसाकर एक साल तक शोषण का आरोप, प्रेमी की बारात रोकने दिल्ली से अमेठी पहुंची युवती फिर हुआ बवाल

Amethi love case: अमेठी में शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक व आर्थिक शोषण का मामला सामने आया है. दिल्ली में नौकरीपेशा युवती ने प्रेमी पर गर्भपात कराने और 57 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News
social share
google news

Amethi love case: अमेठी जिले के मोचवा गांव में प्रेम संबंध से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. दिल्ली में कार्यरत एक युवती अपने प्रेमी की तलाश में अमेठी पहुंची है. उसने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है. युवती ने युवक की प्रस्तावित दूसरी शादी रुकवाने की मांग करते हुए पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.