लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: एम्स रायबरेली ने रचा नया कीर्तिमान, साढ़े पांच माह में इमरजेंसी ओटी में 651 सफल ऑपरेशन

Raebareli AIIMS News: एम्स रायबरेली ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इमरजेंसी ओटी शुरू होने के महज साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन कर संस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. प्रबंधन ने इसे टीमवर्क, समर्पण और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का परिणाम बताया.

ADVERTISEMENT

 एम्स रायबरेली ने रचा नया कीर्तिमान, साढ़े पांच माह में इमरजेंसी ओटी में 651 सफल ऑपरेशन
एम्स रायबरेली ने रचा नया कीर्तिमान, साढ़े पांच माह में इमरजेंसी ओटी में 651 सफल ऑपरेशन
social share
Google CTA

Raebareli AIIMS News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है. संस्थान के इमरजेंसी विभाग स्थित ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में 2 फरवरी 2026 से शुरू हुई सेवाओं के बाद महज साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा सेवा का नया रिकॉर्ड बनाया गया है.