कौन हैं इस्तीफा देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा? कैश कांड के बाद आए थे चर्चा में
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा. दिल्ली आवास पर कथित कैश बरामदगी और साजिश के दावों के बीच उन्होंने पद छोड़ा.
ADVERTISEMENT

JUSTICE YASHWANT VARMA RESIGNS
इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भारत की राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र भेजते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की बात की है. इस घटनाक्रम न्यायिक गलियारों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है. मालूम हो कि जस्टिस यशवंत वर्मा का नाम एक बड़े विवाद से जुड़ा था जिसके बाद वे चर्चा में आए थे. उनके आवास के एक स्टोर रूम में आग लगी थी, जहां पर कथित तौर पर बड़ी मात्रा में कैश मिला था. जस्टिस वर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया था. उनका कहना था कि न उन्होंने और न ही उनके परिवार ने कभी उस स्टोर रूम में कैश रखा था.