लेटेस्ट न्यूज़

SIR के बाद आज आएगी यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट, घर बैठे इस तरीके से चेक करें अपना नाम

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद आज 10 अप्रैल 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी. करीब 7 लाख नाम कटने की संभावना है. कैसे चेक करें अपना नाम, खबर में आगे देखिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आज प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेंगे. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान यूपी में करीब 7 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं. अनुमान है कि इस फाइनल लिस्ट के बाद यूपी में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 13.5 करोड़ हो सकती है. ऐसा बताया जा रहा है कि नाम कटने का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है.